ये हैरतअंगेज़ महिला क्रिकेटर जो क़ातिलों से भिड़ती रहती है।




स्कॉटलैंड की एक महिला खिलाड़ी हैं। नाम हैं लॉर्ना जैक ब्राउन। पिछले 18 सालों से स्कॉटलैंड के लिये खेल रही है। देखिए तो इनको फोटो, एक आम लड़की या क्रिकेटर की तरह लगती है। चहकने वाली। ख़ुशमिज़ाज। जैसे एक 31 साल की लड़की होती है, ठीक वैसे ही। पर साथ ही साथ लॉर्ना एक पुलिस अफ़सर भी हैं। नशेडियों, क़ातिलों को पकड़ना इनका पेशा है। मज़े की बात ये हैं कि ये दोनों धंधे इन्होंने एक साथ निभाये हैं। मैदान पर गेंद को फोड़ना। मैदान के बाहर अपराधियों को फोड़ना। लेकिन इसका इन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा। उनको मानसिक रोग लग गया क्योंकि आये दिन एक से एक गंदे अपराध देख कर उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वो कहती हैं कि पुलिस की नौकरी में कई बार उनकी मुठभेड़ ख़तरनाक अपराधियों से होती है। एक बार तो उनकी कुचलने के लिए बस के आगे तो फेंक दिया गया था। अब मौजूदा चल रहे महलिओं के T20 वर्ल्ड कप के बाद वो क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना चुकी हैं। उनके आख़िरी के मैचों के देखने के लिए उनके माता पिता भी इस समय दुबई में हैं।